दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
नगीना । बाईक स्वामी को एक राहगीर युवक को बाईक पर लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। लिफ्ट लेने वाला युवक बाईक स्वामी को चकमा देकर उसकी बाईक लेकर फरार हो गया। पीडित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की जाने की मांग की है।
मौहल्ला लोहारी सराय बाल्मीकि बस्ती निवासी शिवसागर पुत्र अजय कुमार द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि बुधवार की रात्रि को 9.30 बजे करीब वह अपनी बाईक द्वारा रायपुर बस स्टैंड से होते हुये घर आ रहा था। परेशानी बताने पर कुछ दूरी के लिए लिफ्ट मांगने पर उसने एक युवक को अपनी बाईक पर बैठा लिया और उसे अकबराबाद चौराहे से होते हुये बढापुर नजीबाबाद बाईपास स्थित पैट्रोल पंप पर छोड़ दिया और बाईक खड़ी करके वह वहीं से एक दुकान से सामान लेने लगा। इस बीच उचक्का बाईक में चाबी लगाकर बाईक चोरी कर , रायपुर नजीबाबाद की रोड की ओर लेकर भाग गया। मामले में पीडित बाईक स्वामी ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर देकर , धोखा देकर बाईक चुराकर ले जाने वाले युवक का पता लगाकर उसके विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ बाईक वापस दिलाये जाने की मांग की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



