समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
मस्तूरी।जानवरों की रोका छेका को लेकर शासन के सख्त निर्देश और जनपद पंचायत सीईओ कुमार सिंह लहरें के आदेश पश्चात विकासखंड के प्रायः प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों ने शनिवार को बैठक आयोजित कर रोका छेका करने का निर्णय लिए हैं। चराई पशुओं के नियंत्रण हेतु गांव गांव में रोका छेका करने की प्रथा प्रचलित है इसी कड़ी में शासन की भी गाइडलाइन जारी होने के पश्चात प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए हैं। स्थानीय जनपद
पंचायत में सीईओ कुमार सिंह लहरें ने सरपंच सचिव की बैठक लेकर गांव गांव में जानवरों का रोका छेका करने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया था। जिसके परिपालन में शनिवार को विकास खंड के समस्त ग्राम पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत के पंच जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों की संयुक्त बैठक आयोजित किए। जिसमें शासन के मंशानुरूप फसल बुवाई को बढ़ावा देने की उद्देश्य से चराई अथवा खुले में घुम रहे पशुओं का रोका छेका करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही इस बैठक में जानवरों के लिए चारागाह और चरवाहा की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया ताकि इस फसल के सीजन में जानवर फसल को नुकसान ना पहुंचा सके। और पशुपालक तथा अनुपस्थित ग्रामवासियों से भी आग्रह किया है कि वे अपने पशुओं को घर के गौशाला में बांधकर रखें। इस बैठक के निर्णय को ग्राम कोटवार के माध्यम से गांव में रविवार को मुनादी करवाने का भी निर्णय लिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



