दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़ : कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह थाना परिसर में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक विशेष शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तिरुलडीह थाना के पुलिसकर्मियों को तंबाकू और इसके उत्पादों का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। शपथ के साथ-साथ, पुलिसकर्मियों ने यह भी संकल्प लिया कि वे समाज में तंबाकू के खिलाफ जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। यह कदम तंबाकू मुक्त स्वस्थ समाज की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। मौक़े पर सब इंस्पेक्टर कार्तिकेय सिंह, सहायक सब इंस्पेक्टर रंजीत प्रसाद आदि मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



