समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
आज दिनांक 08.02.2026, समय करीब 01:57 बजे, मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अनपरा पुलिस ने डिबुलगंज डी-प्लांट पुलिया के पास से अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र फूलचन्द, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के पास से लगभग 10 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,00,000/- है। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-26/2026 धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पिछले दो वर्षों से हेरोइन की पुड़िया बनाकर बिक्री करता आ रहा है। वह प्रत्येक पुड़िया ₹250 में बेचता है। हेरोइन उसे “राहुल उर्फ चिंटू” नामक व्यक्ति स्वयं उपलब्ध कराता है। इसके बाद दोनों मिलकर पुड़ियां तैयार करते हैं और बेचते हैं। अभियुक्त ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 60 से 70 पुड़ियां बिक जाती हैं, और यही उसकी आजीविका का मुख्य साधन है।



