google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस को धमकी और रंगदारी मामले मे एक आरोपित गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार )12 सितंबर 2024 नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना पुलिस ने पुलिस को धमकी देने ,रंगदारीऔर सरकारी कार्यों मे बाधा उत्पन्न करने के मामले मे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।मामले मे टंडवा थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि पुलिस को धमकी देने और सरकारी कार्यों में बाधा डालने के मामले मे नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी को छापेमारी के दौरान मनोज यादव पिता मुसाफिर मेहता को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी को धमकी देने रंगदारी और सरकारी कार्यों मे बाधा उत्पन्न करने का मामला टंडवा थाना मे दर्ज था।जिस पर पर कारवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।यह कारवाई एस आई संजय कुमार यादव एवम सशस्त्र पुलिस टीम द्वारा किया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)