दार्जिलिंग: समाज जागरण:
जर्जर सड़क के कारण बांस से लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गया। घटना खोरीबाड़ी के बतासी बलाईझोरा इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग- 327 पर घटी है। बताया गया है कि बांस से लदा एक कंटेनर गुवाहाटी से उत्तर प्रदेश जा रहा था। तभी खोरीबाड़ी के बलाईझोरा इलाके में सड़क खराब होने के कारण कंटेनर पलट गया। घटना में कंटेनर चालक घायल हो गया। घटना की सूचना पर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को बरामद कर प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग खराब स्थिति में है। जिस वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
दूसरी ओर, बतासी रेलवे स्टेशन से सटे इलाके में एनएच 327 पर बालू लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह हादसा टायर की वजह से हुआ.फ़िलहाल खोरीबाड़ी थाना के पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



