दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 30 अक्तूबर 2024 नबीनगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव से एनडीपीएस एक्ट के पुराने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि बिलासपुर गांव निवासी सुलभ कुमार सिंह पिता स्वर्गीय प्रदीप सिंह पर एनडीपीएस एक्ट के तहत नबीनगर थाना में मुकद्दमा दर्ज था।जिसे एस आई राजू कुमार द्वारा अभियुक्त के घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



