मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में नवांकुर संस्था श्री बजरंग ग्राम विकास समिति चंनौडी द्वारा सेक्टर 05 के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेमूहा में ग्राम स्तर पर कार्यरत नेमूहा,बैरिहा, भमला,सेमारिहा और शाहपुर प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों की कार्यक्षमता बढ़ाने, ग्राम विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जन अभियान परिषद की योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला समन्वयक विवेक पांडेय ,माध्यमिक विद्यालय नेमुहा प्रधानाध्यापक हरिवंश मिश्रा ग्राम पंचायत रोजगार सहायक धुर्व सिंह और नवांकुर संस्था सचिव सुरेश मिश्रा उपस्थित रहे,मंचासीन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
परामर्शदाता एवं प्रस्फुटन समितियों से आए हुए पदाधिकारी व नवांकुर सखियों की उपस्थिति रहे,जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय ने प्रशिक्षण के विषय वस्तु पर जानकारी देते हुए प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षार्थियो को जन अभियान परिषद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में परामर्शदाता आंनद जी , रूही द्वारा विषय वस्तु की जानकारी विस्तार से दी गई। प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में परिषद की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने एवं ग्राम विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नवांकुर सखियों ने भी प्रशिक्षण में उत्साह पूर्वक भाग लिया। ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले अभियानों को किस तरह से MIS में डाटा फीड करना है उसकी जानकारी दी गई इसके साथ ही पदाधिकारी,परामर्शदाता, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष-सचिव, सदस्य एवं नवांकुर सखियों की उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों द्वारा सभी प्रशिक्षार्थियो को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



