समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित भवन में मंगलवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीनिवास पांडे के अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रखंड समन्वयक के द्वारा स्वच्छता पर्यवेक्षकों और स्वच्छता कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। मुख्य रूप से काब, धाना निसरपुरा, राजीपुर, सिही ,सोनियावां ,नरही पिरही एवं भरतपुरा पंचायत के कर्मियों ने इसमें भाग लिया।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कार्यों के बेहतर निष्पादन और रखरखाव पर चर्चा करना था।
प्रशिक्षक समन्वयक राजेश कुमार नंदन ने बताया कि विभागीय निर्देशों का पालन करते हुए दुल्हिन बाजार प्रखंड की सभी 14 पंचायतों के लिए एक रोस्टर बनाया गया है। इसी रोस्टर के आधार पर सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों और कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में भी स्वच्छता पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वर्तमान में उन्हें अपनी कार्य कुशलता को और बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे अपने कार्यों को और अधिक कुशलता से निष्पादित कर सकें। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीनिवास पांडे ने कार्यशाला के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका लक्ष्य ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों को लंबे समय तक सुचारू बनाए रखना है।
स्वच्छता कर्मियों को विशेष रूप से संसाधनों के उचित रखरखाव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, विशेष रूप से स्वच्छता शुल्क कलेक्शन के बारे में बताया गया ,ताकि स्वच्छता अभियान बिना किसी बाधा के जारी रह सके। इस प्रशिक्षण शिविर में कुन्दन कुमार ,अमित कुमार ,अनिल कुमार ,भोला कुमार ,पिंटू कुमार, अरविंद कुमार, श्री भगवान मोची, राहुल कुमार आदि स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



