दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के कुटुंबा गढ़ में एकदिवसीय विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन 21 सितंबर को किया गया है। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शिव परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर रामेश्वर मंडल को आमंत्रित किया गया है ।प्रोफेसर मंडल साहब श्री हरिंद्रानंद जी के साधना के समय से ही उनके अंतिम क्षण तक साथ रहे साथ ही प्रो मंडल साहब श्री हरिंद्रनाथ जी के शैक्षणिक गुरु भी रहे हैं ।विराट शिव गुरु महोत्सव का मुख्य उद्देश्य साहब श्री हरिंद्रानंद जी के उद्देश्यों एवं संकल्पों को जन जन तक पहुंचाना है।महोत्सव आयोजन की जानकारी देते हुए शिव शिष्य परिवार औरंगाबाद के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह उर्फ गांधी जी ने बताया कि एक दिवसीय शिवगुरु महोत्सव 21 सितंबर को कुटुंबा गढ़ में.आयोजन से विश्व वाटिका में अध्यात्म का अवतरण होगा और सहृदयता समानता और शांति के सुमन खिलेगा और प्रेम के पराग से मानवता सुगंधित होगी।इस दौरान लोगों से अपील किया गया है कि कुटुंबा गढ़ महोत्सव आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लेकर महोत्सव के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने में सहयोग करे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



