समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज
पालीगंज/ गुरुवार की शाम खिरिमोड थाना क्षेत्र के खानपुरा गांव से बाहर पाली अटौलह मुख्य सड़क पर एक ट्रैक्टर व टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में टेम्पो पर सवार एक ब्यक्ति की मौत हो गया व दो ब्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम एक टेम्पो सवारी लेकर खिरिमोड से पालीगंज की ओर जा रहा था। अभी वह खिरिमोड थाना क्षेत्र के खनपुरा गांव से बाहर पालीगंज अटौलह मुख्य सड़क पर पहुंचा ही था कि बिपरीत दिशा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उसकी जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकला। इस हादसे में टेम्पो टेम्पो पर सवार एक बृद्ध सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया। उनमें से दो घायलों का इलाज ग्रामीण अस्पताल में कराया गया। वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे खिरिमोड अपर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, अर्जुन कुमार व रूदल कुमार ने घायल बृद्ध को इलाज के लिए नगमा गांव स्थित पालीगंज अनुमंडल अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने बृद्ध को मृत घोषित कर दिया। जिसका पोस्टमार्टम पुलिस ने कषनूनी प्रक्रिया पूरी कर अनुमंडल अस्पताल पालीगंज में करवाई। मृतक की पहचान खिरिमोड थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी मो. रहमत शाह के 70 वर्षीय पुत्र मो. कलनशाह के रूप में हुआ। वही घायल की पहचान गौसगंज निवासी मो. अबुबुल्लाह उर्फ जापानी के 65 वर्षीय पत्नी नजबुन खातून व के रूप में हुआ। जबकि दूसरे घायल की पहचान नही हो पाया।
इस सम्बंध में खिरिमोड पुलिस ने बताया की पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि अभीतक थाने में लिखित शिकायत नही की गई है। मामले की जांच किया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



