google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सीएम नीतीश का रानीगंज आगमन आज,एन डी ए प्रत्याशी प्रदीप सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को करेंगे सम्बोधित

रानीगंज।

सीमांचल का हॉट सीट 09अररिया संसदीय सीट पर भाजपा का कब्जा है। प्रदीप कुमार सिंह यहां से भाजपा के सांसद हैं और इस चुनाव में एन डी ए के प्रत्याशी हैं।एन डी ए प्रत्याशी प्रदीप सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को सूबे के सीएम नीतीश कुमार सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इधर अररिया लोकसभा क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं, भाइयों, बहनों- माताओं एवं युवा नौजवान साथियों से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह ने 29 अप्रेल दिन सोमवार को रानीगंज स्थित लालजी उच्च विद्यालय, रानीगंज के प्रांगण में सुबह 10:30 बजे बिहार के विकास आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पधार रहे हैं, श्री सिंह ने सभी से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में सभा स्थल पर पहुंचकर अपने लोकप्रिय नेता का संबोधन सुनें और अररिया लोकसभा क्षेत्र से एन डी ए के प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह जी को अपना समर्थन दें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)