google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एक लाख श्रद्धालुओं ने शिवद्वार में किया दर्शन पूजन

विजय कुमार अग्रहरी/विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण

सोनभद्र/घोरावल। प्रतिवर्ष की भांति महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गुप्तकाशी शिवद्वार में रविवार को 10 दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। इस दौरान हर हर महादेव एवं ॐ नमः शिवाय के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। दस दिनों तक चलने वाले इस मेले में उमामहेश्वर की दिव्य प्रतिमा का दर्शन, पूजन एवं अभिषेक करने दूर दूर से आए श्रद्धालुओं का तांता देर शाम तक लगा रहा।अनुमान है कि रात्रि तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन पूजन किया। देर शाम तक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा। वही घोरावल नगर एवं ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया।


मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश गिरी के निर्देशन कलकत्ता से आए दिलीप कुमार, गुड्डू, मिर्जापुर के कैलाश, प्रदीप, लक्खू और पुजारी अजय गिरि द्वारा मंगलवार देर रात तक श्रीउमामहेश्वर के अद्वितीय विग्रह का दिव्य श्रृंगार किया गया। रविवार को तड़के चार बजे ही मुख्य पुजारी सुरेश गिरी, अजय गिरी, सुभाष गिरी, अमरेश गिरी व शिवराज गिरि द्वारा मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए गए। दोपहर 12 बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। भोर से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों का ताता लगा रहा। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। आपात स्थिति के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।साफ सफाई के लिए दो दर्जन सफाईकर्मी मौजूद रहे।मेले में पूजा सामग्री, श्रृंगार का सामान, मिठाई, खिलौने की सैकड़ों दुकाने लगी रही जहां दर्शनार्थियों ने बच्चों के साथ जमकर खरीदारी की। इस ऐतिहासिक मेले की पहचान गुड़हवा जलेबी का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।


उधर भारी भीड़ की संभावना के मद्देनजर कोहरथा मार्ग पर पोखरे के पास, घोरावल शिवद्वार मार्ग पर इलाहाबाद बैंक के पास, आमडीह मार्ग व हिरनखुड़ी मार्ग पर बैरिकेडिंग करके गाड़ियों के आवागमन को रोक दिया गया था।वहां से तीर्थयात्रियों को पैदल चलकर मंदिर तक जाना पड़ा। सुरक्षा के लिहाज से मेटल डिटेक्टर, ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में दर्शन पूजन हुआ। इस अवसर पर एएसपी अनिल कुमार, सीओ राहुल पांडेय, तहसीलदार प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार विदित तिवारी, प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, शिवद्वार चौकी प्रभारी कविंद्र यादव, ग्राम प्रधान सियाराम यादव, धीरज सिंह मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों और स्वयंसेवकों इत्यादि ने मेला व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)