सदर संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता/ समाज जागरण
सोनभद्र। सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के पहाड़ी ग्रामीण अंचलों में भी शिवरात्रि महापर्व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र महिला पुरुषों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह से शाम तक देवालय शिवालय मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन पुजन करने भीड़ लगी रही। वहीं महा मंगेश्वर मंदिर, नागेश्वर मंदिर बेलछ बरवां टोला, शिवंला टोला सलखन मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, शीतला मंदिर गुरमा मारकुंडी, प्रचीन शिव पार्वती मंदिर गुरमा कालोनी इत्यादि छोटी बड़ी सभी मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की दर्शन पुजन करने के साथ हर हर महादेव जयकारों के साथ वातावरण गुंजायमान हो रहा था। जगह जगह लगे मेलों में आज के दिन गुड़हिया जलेबी और बच्चों के खेल खिलौना महिलाओं बच्चों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से शाम तक देवालयों मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ दर्शानार्थियों कतारे लगी रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



