google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हरहुआ में जायसवाल महाशिवरात्रि सेवा समिति ने शिवभक्तों का लंगर लगाकर किया सेवा,लिया आशीर्वाद

*महाशिवरात्रि सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारे व झांकी का दिव्य आयोजन।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जायसवाल महाशिवरात्रि सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण हेतु भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, जहां शिवभक्ति में लीन श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


इस अवसर पर आकर्षक और भव्य झांकी का भी आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकी में भगवान शिव की दिव्य झलक के साथ धार्मिक आस्था और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीरेंद्र गुप्ता, अरविंदजायसवाल, ओमप्रकाश सिंह, अजय गुप्ता, अजय जायसवाल, आयुष गुप्ता एवं नंदलाल गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


आयोजकों के अनुसार इस प्रकार के धार्मिक एवं सेवा कार्यों का उद्देश्य समाज में धार्मिक सद्भाव, सेवा भाव और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। श्रद्धालुओं ने समिति के इस सेवा कार्य की सराहना की और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)