समाज जागरण
गोड्डा
मेहरमा ललमटिया एनएच 133 पर बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत विरामचक के नजदीक सरिया(छड़) लदे जुगाड़ गाड़ी के पलटने से उस पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
हादसे की जानकारी ली। दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां ऑन ड्यूटी डाक्टर तुषार कुमार ने एक को मित्र घोषित कर दिया जिसकी पहचान कहलगांव अनुमंडल के कुमरसाही गांव के 30 वर्षीय अनिल यादव तथा दूसरे की पहचान मेहरमा के धमड़ी गांव के मनीष यादव के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि पता नहीं चल पाया है कि मृतक चालक था या श्रमिक।
पुलिस के द्वारा शव का कानूनी प्रक्रिया पूरी करने का पंचनामा तैयार कर उसे थाना लाया गया। साथ ही जुगाड़ गाड़ी और सरिया(छड़) को भी थाना परिसर में रखा गया है।गंभीर रूप से घायल मनीष यादव को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जाता है की जुगाड़ गाड़ी ललमटिया से मेहरमा की ओर आ रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों शराब के नशे में धूत थे। काफी तेजी और लापरवाही के साथ वाहन चला रहे थे, जो हादसा का मुख्य कारण बना।



