समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी जीवन हमारी विरासत में मिली अमूल्य निधि है।इसके लिए हमें सजग रहने की जरूरत है।शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन में सफल होता है।
उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद चन्दौली के विकास खण्ड चकिया, चन्दौली व धानापुर से चयनित ग्राम संगठन के सामाजिक कार्यकरिणी समिति के भोजन, पोषण, स्वास्थ्य, जल और स्वच्छता विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में व्यक्त की।
प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे हम आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए छोटे – छोटे स्वरोजगार अपनाते हैं उसी प्रकार हमें अपने दैनिक जीवन में शारीरिक रूप से स्वस्थ बने रहने के लिए व्यक्तिगत रूप से साफ सफाई रखने तथा पोषण युक्त खान पान के छोटे छोटे पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए। जिससे हम अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा जो कही न कही अपने स्वास्थ्य के ऊपर अस्पतालों में खर्च कर रहे हैं उसे बचा सकते है।
इस अवसर पर ज्येष्ठ अनुदेशक संजय कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण में दी गयी जानकारी को आप सभी दीदियां अपने जीवन में उतारे और इस विषय पर ग्राम संगठन की बैठकों में चर्चा करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीन दिवसों में प्रशिक्षक ललिता वर्मा, जनार्दन सिंह व दीपा यादव द्वारा सत्रवार प्रतिभागियों को जानकारी देते हुए स्वच्छता पर ध्यान देने योग्य बातें, व्यक्तिगत साफ-सफाई, पोषक आहार, स्वच्छ व शुद्ध जल, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर दी जाने वाली सेवाओं आदि विषयों पर विस्तार में जानकारी दी गयी।
प्रशिक्षण में सुरेश तिवारी,राज्य प्रशिक्षक के0एल0 पथिक, मुलायम सिंह यादव, नीरज कुमार, अजीत कुमार, सुरेश पाण्डेय, बिन्दु देवी, नीलम कुमारी, अनिता देवी, संजुलता, अलका देवी, प्रतिमा, मनीषा देवी, रिंकी देवी, सीमा देवी, पुष्पा देवी, कौशील्या देवी, नीतू देवी, रेनू यादव, अफसाना बेगम, शाहजहां बेगम, उर्मिला देवी, ज्योति देवी, ममता देवी सहित 74 दीदियां उपस्थित रही।
समापन अवसर पर ज्येष्ठ अनुदेशक संजय कुमार व प्रशिक्षण टीम द्वारा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व ग्रुप फोटोग्राफ तथा यात्रा भत्ता वितरित किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



