प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के तूतीकोरिन में 17,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का अनावरण किया. यह कार्यक्रम बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और रेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है.
पीएम मोदी ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘तमिलनाडु को प्रौद्योगिकी और नवाचार द्वारा परिभाषित किया गया है. यही बात तमिलनाडु को बीजेपी के करीब लाती है… सेवा का हमारा अभी तक का रिकॉर्ड लोगों को यह विश्वास दिलाता है कि केवल बीजेपी ही राज्य को सही भविष्य की ओर ले जा सकती है.’ उन्होंने इसके साथ ही कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और हम उन कुछ देशों में से एक हैं जो नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं.
‘हमारी योजनाओं पर अपने स्टिकर चिपका देती है डीएमके’
पीएम मोदी ने यहां कहा, ‘बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं, गरीब और मिडिल क्लास, तमिलनाडु का हर वर्ग, हर समाज आज पूरे विश्वास के साथ BJP के साथ आ रहा है. तमिलनाडु के लोग BJP को बड़ी आशाओं से देख रहे हैं. लोग देख रहे हैं कि कैसे BJP ने देश में संवेदनशीलता और सामाजिक न्याय की सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाया है. तमिलनाडु का ये असीम प्रेम, ये विश्वास हमारे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.’
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान राज्य की सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) पर भी जमकर प्रहार किया. पीएम मोदी ने यहां कहा, ‘डीएमके एक ऐसी पार्टी है, जो काम तो करती नहीं लेकिन झूठा क्रेडिट लेने के लिए आगे रहती है. ये लोग हमारी योजनाओं पर अपने स्टिकर चिपका देते हैं. अब तो इन्होंने हद कर दी, इन्होंने तमिलनाडु में ISRO लॉन्च पैड का क्रेडिट लेने के लिए चीन का स्टिकर चिपका दिया है.’
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



