मिंटू कुमार समाज जागरण संवाददाता हजारीबाग सदर।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 7 जून के अवसर पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग चंद्र प्रकाश गुग्गी के द्वारा सभी के लिए खाद्य सुरक्षा और सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने के लिए थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, रेस्तरां और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य खाद्य जनित बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जो हर साल लाखों लोगों को प्रभावित करती हैं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सुरक्षित और स्वस्थ भोजन को बढ़ावा दिया गया । जिससे देश भर में बढ़ते मोटापे से निपटने में मदद मिल सके। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम मुख्यतः खाद्य विषाक्तता और भोजन संबंधी अन्य समस्याओं को कम करने में मदद करती है। इस अवसर पर एनजीओ हेल्पिंग इंडिया,फीडिंग इंडिया की मदद से लोगों से भोज्य पदार्थों की बर्बादी को रोकने का संदेश दिया गया।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एफएसएसएआई की महत्वपूर्ण पहल ईट राइट इंडिया के तहत ईट राइट स्कूल, ईट राइट कैंपस, फोर्टिफाइड फूड्स और फूड लेबलिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान आम लोगों (विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को) को अपने भोजन की आदत में सुधार और जीवनशैली में बदलाव लाकर मोटापे व अन्य बीमारियों से लड़ने का आह्वान किया गया।
स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा एप्रन, टोपी, मास्क आदि का वितरण किया गया और व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने,साथ ही ठेलों की साफ सफाई और प्लेटों की उचित सफाई का भी निर्देश दिया गया है।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पहली बार 7 जून 2019 को मनाया गया था, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2018 में एक प्रस्ताव पारित कर आधिकारिक मान्यता दी थी। इस पहल का नेतृत्व विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने किया था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



