समाज जागरण
नवादा ब्यूरो (धर्म जीत सिन्हा)
नवादा:- आज दिनांक 27 जुलाई 2022 को प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई जीविका, रजौली में पारिवारिक आहार विविधता अभियान अंतर्गत प्रखंड स्तरीय सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन ग्राम संगठन राजनंदनी जीविका महिला ग्राम संगठन अंधरवारी, पूजा जीविका महिला ग्राम संगठन हरदिया, ओम् शान्ति जीविका महिला ग्राम संगठन चितरकोलि, तीन सी एन आर पी उषा देवी, रूबी देवी, एवं सुलेखा देवी तथा तीन सामुदायिक समन्वयको पूजा कुमारी, कंचन कुमारी, देवेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। जीविका द्वारा सभी ग्राम संगठनों तथा संकुल संघों में भी पारिवारिक आहार विविधता अभियान का आयोजन किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एनीमिया से बचाना एवं बच्चों में कुपोषण दूर करना है। ग्राम संगठन स्तर पर तीन प्रकार के लाभार्थी जैसे गर्भवती, जन्म से 6 माह के बच्चों की मां तथा 7 से 23 माह के बच्चों की मां की सूची बनाई गई। इसके बाद सभी लाभार्थियों के घर में जाकर आहार विविधता के महत्व को बताया गया। इस हेतु सभी लाभार्थियों के घर में एक स्टीकर भी चिपकाया गया, जिसमें खाद्य समूह के महत्व को बताया गया है ताकि प्रत्येक दिन के खाने में विविधता लाई जा सके।
इस मौके पर दीपक कुमार प्रबंधक स्वास्थ्य एवं पोषण, जीविका, धरमेंद्र कुमार प्रबंधक संस्थान निर्माण सह क्षमता वर्धन, जीविका, उमा रानी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका, रजौली, आदर्श कुमार राणा, अर्चना कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक, पूजा कुमारी, अजय कुमार, राजेश कुमार, देवेंद्र कुमार, सत्येंद्र रविदास, लाला चैधरी, कंचन कुमारी, सहित प्रखंड स्तरीय अन्य कर्मी मौजूद थे। डीपीआरओ नवादा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



