मन्नू शर्मा पराशर/समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब
जैतो,25 मई : क्षेत्र की प्रसिद्ध मानवता को समर्पित अग्रणीय भारत विकास परिषद इकाई जैतो द्वारा सभी क्षेत्रों में काम कर रही है। इस कड़ी के तहत ही पंचायती गौशाला में भारत विकास परिषद जैतो के अध्यक्ष रूलिया राम सिंगला गीजीवाला की अध्यक्षता में एक निशुल्क चैकअप शिविर आयोजित किया गया जिसमें 170 लोगों की शूगर चैकअप व 10 लोगों की जनरल बीमारी का चैकअप किया गया। इस शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन अमनदीप पुन्नी थे।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रूलिया राम सिंगला गीजीवाला ने कहा कि जरूरतमंदों और गरीबों को मुफ्त चिकित्सा और दवाइयाँ उपलब्ध कराने से उनका स्वास्थ्य सुधरता है। इस लिए हम सभी को मानवता की सेवा के लिए अधिक से अधिक काम करना चाहिए और अपनी समरथा के अनुसार आर्थिक सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों व असहाय लोगों की दुआओं से जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।。शास्त्रों में ‘वैद्यदान’ (इलाज का दान) को अन्नदान और वस्त्रदान से भी श्रेष्ठ माना गया है। इससे कर्मों का शुद्धिकरण होता है।
उन्होंने कहा कि आज चैकअप करवाना बहुत महंगा हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा बाजार में जो महंगें टैस्ट है वह आधे खर्च पर किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भारत विकास परिषद पंजाब के सदस्य विजय सिंगला बिसनंदी वाले, कृष्ण मित्तल कोषाध्यक्ष,गगन सिंगला गीजीवाला सिधांषू जिंदल सचिव, जगदीश बांसल चंदभानिया, रिंकू बिंदल सहित अन्य उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



