समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। हरहुआ विकास खंड के 18 ग्राम पंचायतों में ओपेन जिम बनाया जाएगा।
बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा व एडीओ पंचायत रवि सिंह ने बताया कि सीडीओ के निर्देश पर विकास खंड के 18 ग्राम पंचायतों में ओपेन जिम निर्माण हेतु स्थान का तलाश कर लिया गया है। जिसमें चक्का ,अटेसुआ ,उदयपुर , चमाव ,हरहुआ ,वाजिदपुर, गहुरा ,रामगांव ,तेवर , सुतबलपुर ,महदेपुर ,पुआरी कला ,अहिरान ,पश्चिमपुर नोनौटी , औसानपुर समेत 18ग्राम पंचायत शामिल हैं जहां ओपेन जिम बनाया जाएगा। गांवो के संबंधित ग्राम सचिवों द्वारा जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव ब्लाक कार्यालय पर भेज दी गयी है। जिसे सीडीओ कार्यालय भेजी जाएगी। ओपेन जिम का निर्माण सीएसआर फंड से किया जाएगा। जिम बनने से बच्चे, युवा सभी को इसका लाभ मिलेगा। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की संभावना है। सम्बंधित गांवों के सचिवों को कार्य का निर्देश दिया जा चुका है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



