चन्नौडी/
बुढार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम नेमुहा में गंगा दशमी के पावन अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत सामूहिक जल स्रोत पूजन, शिव मंदिर में जलाभिषेक, स्वच्छता अभियान एवं भव्य कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम जन अभियान परिषद के सम्भागीय समन्वयक भीम सिंह डामोर एवं जिला समन्वयक विवेक पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम स्थित शंकर मंदिर परिसर में जल स्रोत पूजन के साथ हुई, जहां ग्रामीणों ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया। इसके पश्चात शिव मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया। महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली, जिससे पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल ही जीवन है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। अभियान का उद्देश्य लोगों में जल के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना तथा पारंपरिक जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर पराग सिंह धुर्वे, सरपंच लखन सिंह, सचिव दिवान सिंह, बाबूलाल यादव,नवांकुर संस्था श्री बजरंग ग्राम विकास समिति चन्नौडी सचिव सुरेश मिश्रा सदस्य रुही बेगम प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष अभिलाष चतुर्वेदी, सचिव दीपेश शर्मा, सूरज नामदेव, राहुल द्विवेदी, रामानुजन कुशवाहा, पप्पू नामदेव, सुधीर मिश्रा, मनोज द्विवेदी, श्री नारायण चौधरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई तथा जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



