बीआरसी सेवापुरी में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आज विकासखंड सेवापुरी बीआरसी कपसेठी के प्रांगण में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षवर्धन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी सेवापुरी राजेश कुमार सिंह एवं सीडीपीओ सेवापुरी राजेश कुमार शामिल हुए सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर और सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि ये नौनिहाल भारत का भविष्य है इसे हम सबको मिलकर सहर्ष के साथ उत्साहित करना है जो की अपना जीवन गरिमामयी जी सके इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी महोदय ने बताया विकासखंड सेवापुरी के सारे आंगनवाड़ी समृद्ध है और पूरे मनोयोग से स्पेशल एजुकेटर के साथ मिलकर भविष्य में कार्य करेंगे और प्री प्राइमरी कक्षा को समृद्ध करेंगे कार्यक्रम के प्रारंभ में खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए यह बताया कि इस कार्यक्रम की समृद्धि पर ही आगे बेसिक शिक्षा के विभिन्न कक्षाओं के निपुण लक्ष्य प्राप्त करने में सहूलियत होगी जिस प्रकार से किसी मकान का बुनियाद बेहतरीन होने पर वह मकान टिकाऊ होता है वैसे ही स्कूल रेड़ीनेस/बालवाटिका का कार्यक्रम बच्चों के भविष्य की शिक्षा की नई रूप में कार्य करेगी।

इस अवसर पर पांच लोगों को इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया इसमें इंदु देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री लोहराडीह, सुपरवाइजर सपना पटेल सेवापुरी, अनीता पाल देईपुर, नंदलाल सिंह यादव कंसरायपुर अजीत कुमार नोडल रेडिनेश रामेश्वर को प्रदान किया गया। साथ ही पुरस्कार के रूप में स्टेशनरी किट दी गई जिसमें प्रत्येक न्याय पंचायत के पांच बच्चे शामिल हुए इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री स्पेशल एजुकेटर एआरपी विज्ञान शशि प्रकाश राय एआरपी गणित राकेश बिंद और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सेवापुरी संतोष कुमार सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष काशीनाथ यादव उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ सेवापुरी दिनेश कुमार सिंह उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अध्यक्ष सेवापुरी आनंद कुमार सिंह पीएम श्री विद्यालय बेसहूपुर के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार दूबे एवं स्कूल रेडिनेश बालवाटिका उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)