google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आक्सफोर्ड इण्टर नेशनल स्कूल अवथहीं में हर्षोल्लास पूर्वक मना स्वतंत्रता दिवस

बिकास राय  ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण : गाजीपुर जनपद के भांवरकोल ब्लाक क्षेत्र के अवथहीं में स्थित करईलांचल की शान आक्सफोर्ड इण्टर नेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के डायरेक्टर इन्द्रसेन राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर किया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीत,भाषण, नृत्य एवं आपरेशन सिंदूर पर आधारित एक खुबसूरत नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को तालियां बजाने को विवश कर दिया।

अपने संबोधन में डायरेक्टर इन्द्रसेन राय ने विस्तार से आजादी के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी। उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।छात्र छात्राओं को बढ़िया सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करने पर बधाई दी।


सभी आगंतुकों का स्वागत भानु प्रताप राय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सर के द्वारा किया गया।आभार वाइस प्रिंसिपल ज्योति शर्मा के द्वारा ब्यक्त किया गया।


इस कार्यक्रम में ओंकार नाथ राय, दिवाकर राय,आमिर पांडा, सागर सुब्बा, तरन्नुम, पूनम ठाकुर,समेत ढेर सारे अभिभावक,छात्र छात्राएं एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका कर्मचारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)