google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पद यात्रा को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय द्वारा कांग्रेसियों की बैठक ली..



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तुरी। आजादी के 75 वें वर्ष ह़ोने पर 75 कि.मी.की पदयात्रा 9अगस्त से14अगस्त तक कांग्रेस की ओर से पूरे देश में आयोजित की जा रही है।इस संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व में 6अगस्त शनिवार को पचपेडी विश्रामगृह में में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पदयात्रा की रूपरेखा पर चर्चा किया गया।
कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के प्रभारी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया के समक्ष अपनी अपनी राय रखी। इस संदर्भ में पदयात्रा के प्रभारी पूर्व मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया ने बताया कि इस पद यात्रा में हम सब तिरंगा के सम्मान के लिए गांव गांव जाकर लोगों को देश के लिए बलिदान देने वाले बलिदानीयों को महापुरुषों को उनके बताए रास्तों को अमल करते हुए उनके बताए रास्तों में चलना होगा और माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रीति नीति को जन जन को बताएंगे और गांव गांव तिरंगा फहराएंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस की तिरंगा पदयात्रा देश के हर जिले में 9अगस्त से14 अगस्त तक पदयात्रा निकालेगी। हमें इस तिरंगा पदयात्रा में जन जन को बताया जाएगा कि देश को आजादी दिलाने में कांग्रेसियों ने कितना संघर्ष किया और अंग्रेज़ी शासकों से आजादी दिलाई। गांधी जी सत्याग्रह की तरह गांधीवादी नीतियों से पदयात्रा को सफल बनाऐंगे और तिरंगा का सम्मान करते हुए जनजन तक तिरंगे झंडे पदयात्रा ले जाऐंगे।
मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र राय ने बताया कि हम देश के स्वतंत्रता में जीन बलिदानों ने जीन नेताओं ने अपना बलिदान दिया जेलयात्रा की और देश की लडाई में योगदान दिया उन सबको याद करेंगे। याद करते हुए ऊन्हे सम्मान देते हुए बताएंगे कि ए देश के असली हीरो हैं।स्वतंत्रता के असली लडाई लडने स्वतंत्रता संग्राम के देशभक्त हैं।इस पदयात्रा में प्रत्येक जोन सेक्टर ल बूथ के अध्यक्षों को अपने अपने जोन में तिरंगा पदयात्रा की सम्मान करते हुए तिरंगा पदयात्रा में बडी मात्रा में लोगो को जोडे और तिरंगा पदयात्रा में प्रत्येक पदयात्रियों से निवेदन है कि सभी पदयात्री के हाथों में तिरंगा हो सर में गांधी टोपी व कांग्रेसी गमझे के साथ चले।
इस बैठक में पदयात्रा को लेकर मस्तुरी ब्लॉक के कह़ा से कहां तक की पदयात्रा किया जाऐगा इसका रूटचार्ट बनाया गया जिसमे मस्तुरी ब्लॉक में 45 कि.मी तक का रूटचार्ट सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के मौजूदगी में तय किया गया।
बैठक में तिरंगा पदयात्रा के प्रभारी पूर्व मस्तुरी कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय लोकसभा आईटीसेल अध्यक्ष रूपेश रोहिदास,प्रदेश सचिव अशोक पटेल, जिला कांग्रेस सचिव टाकेश्वर पाटले,जिला पंचायत सदस्य किरण संतोष यादव,प्रदेश महिला सचिव बिंदु जायसी,जी एस जौहर,रमा शुक्ला, डाक्टर आर. के.वर्मा,उदय भार्गव,बादल खुटे, अमृत राठौर, दिनेश शर्मा, राजू चंदेल, बजरंग चंद्राकर, उमेद,राकेश शर्मा, द्वारिका साहू,लक्ष्मी यादव,दीपक सिंह,लखन टंडन, अशोक सूर्यवंशी,रामेश्वर साहू,कांति भारद्वाज, राजू चंदेल,विजय नामदेव,ताराचंद वर्मा, उक्कील पटवा, धनेश बांधे,दुजराम बंजारे,केशव साहू,सार्थक तिवारी, विक्रम तिवारी,उमेद चंदेल,राजेश कुमार कुर्रे,राम कुमार पटेल,सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)