आज से धान खरीद का हुआ उद्घाटन, ब्लॉक प्रमुख ने धान खरीदी के लिए किया था निरीक्षण।
ब्यूरो समाज जागरण
सोनभद्र (खलियारी)। नगवां ब्लॉक के खलियारी साधन सहकारी समिति पर आज से किसानों के धान की खरीद चालू हो गई है किसानों का धान आज से खरीद होने लगी है धान खरीदी का उद्घाटन साधन सहकारी समिति की सचिव द्वारा किया गया।
पहली खरीद सुअर सोत के पूर्व प्रधान अनिल के धान की खरीद के साथ हुई आप को बता दें कि धान की खरीद में हो रही देरी की वजह से किसान परेशान होकर अपनी फसल साहूकारों को कम दामों पर बेचने को मजबूर थे पहले ही प्रकृति की मार झेल रहे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा था अब सरकारी धान की खरीद होने से किसानों में खुशी का माहौल है।
कल सहकारी समितियों पर धान खरीद नहीं होने और किसानों की चिंता को देखते हुए नगवा ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने सभी क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर धान की खरीद जल्द से जल्द शुरू करने और खरीद में पूरी पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी थी ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि किसी भी केंद्र पर धान खरीद में किसानों को परेशान करने और अनियमितता पाई गई तो उन केंद्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



