google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया में शुक्रवार को स्पीक मैके के संस्थापक पद्म श्री डा किरण सेठ का आगमन

अररिया।

जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया में शुक्रवार को स्पीक मैके के संस्थापक पद्म श्री डा किरण सेठ का आगमन विद्यालय के प्राचार्य सुशांत कुमार झा के विशेष अनुरोध पर हुआ। डा किरण सेठ कई वर्षो से साइकिल यात्रा करते हुए भारत भ्रमण कर रहे हैं और भारतीय शास्त्रीय संगीत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया में आकर विद्यालय के बच्चों को अपनी अंतर्यात्रा कार्यक्रम के तहत अपने संबोधन के माध्यम से पर्यावरण और शास्त्रीय संगीत के बारे में विस्तार से बताया और छोटी छोटी बातों को जीवन में कितना महत्वपूर्ण साबित होता है इस ओर ध्यानाकर्षित करते हुए बच्चों को छात्र जीवन में सफलता के लिए एकाग्रता और घैर्यता का महत्व बताया। अंतर्यात्रा संवाद कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य सुशांत कुमार झा व उप प्राचार्य राजकुमार मिश्रा ने डा किरण सेठ को स्वागत किया। विद्यालय में गांधी प्रतिमा को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम का संचालन कला शिक्षक मूर्तिकार राजेश कुमार ने किया और उप प्राचार्य राजकुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस संवाद कार्यक्रम में के अवसर पर अररिया के समाजसेवी सुशील गुप्ता, एस एस बी अररिया के इंस्पेक्टर उपेन्द्र चंद्रवंशी अपने टीम सहित,एन एस एस समन्वयक प्रो मुकेश कुमार सिन्हा, केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य मिथिलेश कुमार सिंह, मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य राजेश रंजन आदि गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय सभी शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)