विजय तिवारी
उमरिया (मध्य प्रदेश)
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष अग्रवाल जी के दिशा-निर्देशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा-संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कैम्ब्रिज इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल, उमरिया में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री कौशल विश्वकर्मा , प्रभारी एवं तथा श्रीमती नम्रता विपिन यादव , विद्यालय की डायरेक्टर एवं जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन, जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प को अपनी रचनात्मकता के माध्यम से चित्रों में अभिव्यक्त किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्रसेवा, जनसेवा, स्वच्छता, विकसित भारत एवं देश के उज्ज्वल भविष्य जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित किया गया।इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रसेवा, स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व, रचनात्मकता एवं सेवा भावना को जागृत करना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



