google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पाली नगर में करंट लगने से बुरी तरह झुलसी बालिका




दैनिक समाज जागरण/ विष्णुकांत बाजपेई
पाली, हरदोई । पाली नगर में दीवार पर चढ़ रही एक बालिका करंट की चपेट में आ गई । जिससे वह बुरी तरह झुलस गई । परिजन उसे आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम पर लेकर गए, जहां उसका उपचार किया गया।


पाली नगर के सरायसैफ मोहल्ले के अमरपाल की बेटी सोनम घर में खेलते समय दीवार पर चढ़ रही थी, इसी दौरान वह तेज करंट की चपेट में आ गई । दरअसल बारिश के चलते दीवार में करंट आ रहा था । करंट की चपेट में आने से सोनम बुरी तरह झुलस गई, यह देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई । आनन फानन परिजन उसे लेकर पाली नगर के एक निजी नर्सिंग होम पर पहुंचे । जहां उसका उपचार किया जा रहा हैं । पाली पीएचसी के प्रभारी डॉ आनंद शुक्ला ने कहा कि बच्चों को बारिश के मौसम के दौरान गीली जमीन, गीली दीवार और गीले सीढ़ियों पर जाने से रोके। इसके अलावा घर के आस-पास अगर विद्युत पोल लगा हो तो वहां भी बच्चों को जाने से रोके। क्योंकि इन जगहों पर बारिश के चलते करंट आ सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)