google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पलवल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में हिन्दू राष्ट्र निर्माण का उद्घोष हुआ – बी एन तिवारी


       पलवल, अखिल भारत हिन्दू महासभा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में  राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री पवन शर्मा और राष्ट्रीय कोष अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर भट्ट जी मौजूद रहे ।
       अखिल भारत हिन्दू महासभा पलवल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन 29 जून को पलवल के शाहिद महिलाल स्मार्क धर्मशाला प्रकाश विहार अलावलपुर चौक में आयोजित हुआ। राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा ने कहा कि सम्मेलन में प्रखर हिंदूवादी नेता कर्नल दयाराम बधेल जी को जिलाध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण की घोषणा की।
    हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर भट जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा जी , हरियाणा प्रदेश कार्यालय मंत्री नंदकिशोर होलकर जी, हरियाणा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी, तेजराम जी,मुकेश जी,रमेशचंद्र जी, सूबेदार दौलत राम जी, श्यामलाल इंस्पेक्टर जी मौजूद रहे
       कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे । हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं शस्त्र और शास्त्र वितरण अभियान समिति के राष्ट्रीय प्रभारी पवन शर्मा ने शस्त्र वा शास्त्र की शिक्षा के लिया गुरुकुल निर्माण पर बल दिया। उन्होंने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी का संदेश देते हुए भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का उद्घोष किया।
      हरियाणा प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र स्वामी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश पलवल जिला की कार्यकारणी को पुनर्गठन शुरू किया गया है।  हिन्दू महासभा के जिला स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के हिन्दू समाज को जाति विहीन और पंथ विहीन एकता के सूत्र में पिरोने का लक्ष्य रखा गया है।
     राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम के मध्य विवाद को तूल देना उचित नहीं है। हम सभी को एकजुट होकर देश की उन्नति और विकास पर कार्य करना होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)