एक पौधा 100पुत्रों के समान होता है-सुरेश आर्य
गाजियाबाद,सोमवार,30-06- 2025 को योगाचार्य सुरेश आर्य ने अपने जन्मदिन पर राममनोहर लोहिया पार्क साहिबाबाद में पौधारोपण का भव्य रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।उन्होंने बताया कि
एक पौधा 100 पुत्रों के समान होता है।एक पेड़ जीवन भर ऑक्सीजन,फल,लकड़ी, छाया,जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन देता है।वह नि:स्वार्थ रूप से हर पीढ़ी को कुछ न कुछ देता है,जबकि पुत्र भी बुढ़ापे में माता-पिता की सेवा करें,यह हमेशा सुनिश्चित नहीं होता।एक वृक्ष पर सैकड़ों पक्षियों और जीवों का घर बनता है,अनेक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ देता है।उन्होंने पर्यावरणीय के निम्न लाभ बताये :

- वायु शुद्ध करना: पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं,जिससे वायु शुद्ध होती है।
- प्रदूषण को कम करना: पेड़ धूल,धुएं और हानिकारक गैसों को अवशोषित कर वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं।
- जलवायु नियंत्रण: पेड़ तापमान को संतुलित रखते हैं और ग्लोबल वार्मिंग को रोकने में मदद करते हैं।
- मिट्टी का कटाव रोकना: पौधों की जड़ें मिट्टी को पकड़कर रखती हैं,जिससे भूमि कटाव और बाढ़ का खतरा कम होता है।
- जल संरक्षण: पेड़ बारिश के पानी को जमीन में समाहित करने में मदद करते हैं,जिससे भूजल स्तर बढ़ता है।
स्वास्थ्य संबंधी लाभ: - स्वच्छ हवा: पेड़ों से प्राप्त ऑक्सीजन फेफड़ों के लिए लाभकारी होती है।
- तनाव कम करना: हरे-भरे वातावरण में रहने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है।
- ध्वनि प्रदूषण में कमी: पेड़ शोर को अवशोषित करते हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण में कमी आती है।
सामाजिक और आर्थिक लाभ: - छाया और ठंडक: गर्मियों में पेड़ छाया प्रदान करते हैं जिससे बिजली की खपत कम होती है।
- फल और लकड़ी: फलदार पेड़ भोजन प्रदान करते हैं और लकड़ी आर्थिक रूप से उपयोगी होती है।
- रोज़गार के अवसर: वानिकी, बागवानी और नर्सरी जैसे क्षेत्रों में रोजगार मिलता है।
- सामाजिक सौहार्द: सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रमों से लोगों में एकता और जागरूकता बढ़ती है।
नैतिक और सांस्कृतिक लाभ: - प्रकृति से जुड़ाव: पौधे हमें प्रकृति से जोड़ते हैं और जीवन की अहमियत सिखाते हैं।
- धार्मिक महत्व: कई पेड़ों का धार्मिक महत्व होता है जैसे पीपल,तुलसी, नीम आदि।
इस तरह एक पौधा 100 पुत्रों के समान होता है।इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में योग साधक साधिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर पौधे लगाए।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष योगी प्रवीण आर्य ने अपने सन्देश में वृक्षारोपण करने पर सुरेश आर्य को शुभकामनायें व्यक्त की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री ओंकार शर्मा,महेंद्र गोयल,के पी सिंह, अजयपाल बिधूडी, जगदीश सैनी,प्रदीप जैन,विनोद कुमार,प्रबोध सिंह,बबली नागर,सुमन झा, श्रीमती रेणु ठाकुर व उनकी सभी योग साधिका बहनों ने सहयोग करके प्रदूषण भगाएं पेड़ लगाओ अभियान में शामिल होकर धर्म लाभ उठाया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



