●मांगों के समर्थन में 7 सितम्बर को प्रदेश भर से उमड़ेगा जनसैलाब।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी । पंचायत सहायकों के प्रदेश में प्रस्तावित 7 सितंबर के धरना को लेकर विकास खंड पिंडरा के समस्त पंचायत सहायको ने आज सहायक विकास अधिकारी पंचायत को पत्रक सौंपा।पंचायत सहायकों की समस्याओं एवं मांगों को सुना । उन्होंने कहा कि पंचायत सहायक अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना मांग रखें।
पंचायत सहायकों की प्रमुख मांगें में 6हजार रुपये वर्तमान अल्प मानदेय को समाप्त कर 30,000 प्रतिमाह मानदेय निर्धारित करने, महिला पंचायत सहायकों के स्थानांतरण की व्यवस्था करने, पंचायत सहायकों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड की व्यवस्था करने, सभी पंचायत सहायकों के लिए जीवन बीमा की सुविधा सुनिश्चित करने के साथ पंचायत सहायकों की अन्य लंबित समस्याओं का भी शीघ्र समाधान जैसी मांग रही।
पंचायत सहायकों ने कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे एकजुट होकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
पत्रक देने वालों में पंचायत सहायक यूनियन संघ के ब्लॉक अध्यक्ष निखिल पटेल, ब्लाक कोषाध्यक्ष शिवानी पटेल, ब्लाक सचिव चंदन भारती, ब्लाक मीडिया प्रभारी शिवेश कुमार पाण्डेय के साथ आकाश सक्सेना, उपेंद्र कुमार प्रजापति, कपिल कुमार गौतम, अभिषेक, संत शील कोविड, जितेंद्र पटेल, अनिशा पटेल, साक्षी यादव, विशाल कुमार आदि पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



