google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उदय नारायण राय के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे पियूष राय

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
समाज जागरण

गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के गोंडी निवासी उदय नारायण राय उम्र 70 वर्ष का हार्ट अटैक के कारण दिनांक 27 अगस्त गुरूवार को निधन हो गया।शोक संवेदना प्रकट करने वाले लोगों का शनिवार से पहुंचने का क्रम जारी है।

मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता पियूष राय, श्याम बहादुर राय राजापुर, दिनेश राय गुड्डू प्रोपराइटर बिनायक प्रोडक्ट ,भाजपा किसान मोर्चा गाजीपुर अध्यक्ष कृष्णानंद राय, मेरठ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मयंक राय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से डॉ गौरव राय, असिटेंट कमिश्नर सेल टैक्स नोएडा प्रशांत राय, एपीओ मऊ प्रशांत राय, जोगा निवासी जेपी राय, जोगा निवासी राजेश राय, क्षेत्र पंचायत सदस्य जोगा गोलू श्रीवास्तव, मऊ से सांसद घोसी प्रतिनिधि प्रभात राय, संतोष राय, आशुतोष शाही, अमित सिंह, सुधीर सिंह , जहूराबाद सपा नेता अविनाश विद्यार्थी, सैदपुर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी अजीत विधायक, समेत ढेर सारे लोगों ने गोंडी पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट किया। मृत्युंजय राय ने बताया की त्रयोदशाह एवं श्रद्धांजलि का कार्यक्रम 8 सितंबर दिन मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)