google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप से पीएचसी में बढ़ी मरीजों की संख्या

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।बदलते मौसम के बीच बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से पीएचसी हरहुआ में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल में इन दिनों सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें खांसी, बुखार,जुकाम समेत अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है।


पीएचसी प्रभारी डॉ0 सन्तोष कुमार ने बताया कि इन दिनों अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 240मरीज पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉ0 नन्द आसरे ,डॉ0 मनु चतुर्वेदी ,डॉ0 राजकुमार द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।लैब टेक्नीशियन लक्ष्मीनारायण व सूरज कुमार ने 60 मरीजों की जांच किया।


उन्होंने लोगों से मौसम में बदलाव के दौरान सावधानी बरतने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा बुखार या अन्य लक्षण होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है। फार्मासिस्ट राकेश कुमार ,कार्यालय सहायक पंकज सिंह व वार्ड ब्याय का नियमित योगदान चल रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)