समाज जागरण दीपक सरकार
छत्तरपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत कालापहाड़ के युवा समाजसेवी मुखिया पति प्रमोद कुमार यादव ने कालापहाड़ के विभिन्न समस्याओं पर वित्त मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। साथ ही बताया की कालापहाड़ छत्तरपुर प्रखंड मुख्यालय से महज 10-12किलोमीटर की दुरी पर स्थिति है जो आज भी अति सुदूरवर्ती इलाका जाना जाता है, इस पंचायत मे न तो उच्च शिक्षा के लिए हाई स्कुल है, न ही स्वास्थ्य की व्यवस्था है जिसके कारण ग्रामीणों को उच्च शिक्षा एवं रोगों की इलाज के छत्तरपुर, जपला या बाहर का रास्ता दिखना पड़ता है,
समाजसेवी प्रमोद यादव ने बताया की महोदय मेरे पंचयात मे कुछ ऐसे योजनाओं को धरातल पर उतरा जाए जो वर्षो से बंद पड़ी है, 1.राजेंद्र चंद्रवासी के घर से कालापहाड़ इमलिया टीकर तक सड़क निर्माण, 2.सुरेश राम के घर से चन्द्रवांसी टोला होते हुए पंचायत सचिवालय तक सड़क निर्माण 3.कुशमाहा शिवमंदिर से रामकेश यादव के घर तक सड़क निर्माण 4.रामनाथ पानेरी के घर से स्कुल होते हुए मुखराम यादव के घर तक यह रोड आज तक नहीं बना इसके साथ ही सभी समस्याओं पर विचार करते हुए निष्पदन करने का आग्रह भी किया

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



