दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 28 फरवरी 2024 नवीनगर प्रखंड उप प्रमुख किरण कुमारी के विरुद्ध पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। अविश्वास प्रस्ताव प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह को सौंपा गया है जिनमें लव कुमार सिंह, रामकुमार सिंह,मंजू देवी, पुनिता देवी सहित 12 पंचायत समिति सदस्यों ने हस्ताक्षर किया है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन मे पंचायत समिति सदस्यों द्वारा उप प्रमुख पर कई गम्भीर आरोप लगाया गया है।ज्ञापन मे पंचायत समिति सदस्यों ने उप प्रमुख के विरुद्ध विकास कार्यों में रुचि नहीं लेने, ससमय बैठक मे भाग नहीं लेने,पंचायत समिति सदस्यों के उचित मान सम्मान नहीं देने एवं समिति में लिए गए निर्णय के विरुद्ध काम करने जैसे गंभीर आरोप लगाया गया है।वही ज्ञापन मे 15 दिनो के अंदर पंचायत समिति की बैठक बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की मांग किया गया है। मामले मे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को प्रमुख की अनुपस्थिति मे 12 पंचायत समिति के सदस्यों ने उप प्रमुख के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया है। प्रमुख से मिलकर समिति की बैठक की सूचना सभी सदस्यों को जल्द दी जायेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



