google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव, जांच में जूटी पुलिस

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर( बिहार)नबीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोननगर बरवाडीह रेलखंड के नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन और नावाडीह रेलवे स्टेशन के बीच पिलर संख्या 376/25 के पास रेलवे ट्रैक से एक युवक का सिर कटा लाश बरामद होने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद नबीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।प्रथम दृष्टि में मामला दुर्घटना का हो सकता है वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।नबीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)