google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जन्म दिन के मौके पर पनोरमा ग्रुप के सीईओ नंदन झा ने पौधा रोपण कर काटा केक

पूर्णियां।

“माय अर्थ माय बर्थ” और एक पेड़ मां के नाम को दृष्टिगत रख पैनोरमा कॉरपोरेट कार्यालय परिसर में पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु सीमांचल इंफ्राटेक प्राईवेट लिमिटेड पनोरमा ग्रुप के सीईओ नंदन झा ने ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा के पावन सानिध्य एवम ऑफिस स्टाफ की उपस्थिति में पौधा रोपण कर फिर कॉरपोरेट कार्यालय में केक काट अपना जन्म दिन मनाया। इस मौके पर आगत लोगों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें जन्म दिन की बधाई दी। ग्रुप की डायरेक्टर कविता मिश्रा ने भी नंदन जी के उत्तम स्वास्थ्य दीर्घ जीवन की कामना करते हुए उन्हें हैप्पी बर्थडे टू यू कह कर उन्हें शुभकामनाएँ दी। पैनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा ने भी नंदन जी को बधाई दिया और कहा कि इसी तरह हर शुभ कार्य में पौधा रोपण करें और पर्यावरण को मजबूती प्रदान करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)