रामलीला मैदान मानपुर में संपन्न हुआ पार्थिव शिव लिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम

लालजी तिवारी
उमरिया
भारतीय संस्कृति में धार्मिक त्योहारों और परंपराओं को अपने जीवन का अभिन्न अंग माना जाता है। हिंदू धर्म में भगवान शिव को सर्वोच्च देवता माना जाता है और उनकी पूजा-अराधना के लिए अनेक धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इसी भावना के साथ, पुरानी बाजार राम लीला मैदान मानपुर में महादेव भगवान शिव के पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसने लोगों के दिलों में अद्भुत भावना और धार्मिक उत्साह को जगा दिया सावन मास के इस पावन महीने में चौथे सावन सोमवार 12अगस्त को पार्थिव शिवलिंग निर्माण का अति पुण्य कार्य और भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक भी किया गया जो आज भव्य तरीके के साथ संपन्न हुआ।

हनुमंत कुंज आश्रम शिवपुरी छपरौड से पधारे बड़े महराज जी का श्रद्धालुओं को मिला दर्शन लाभ

इस शुभ आयोजन में हनुमंत कुंज आश्रम शिवपुरी से पधारे पूज्य पाद स्वामि श्री संत शरण जू महराज जी का आगमन हुआ जहा श्री महराज जी का सभी श्रद्धालु द्वारा पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ प्राप्त किए तत्पश्चातआज चौथे सावन सोमवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक कार्यक्रम सम्पूर्ण हुआ, और यज्ञ अनुष्ठान के पश्चात पार्थिव शिवलिंगों का विसर्जन मां ज्वालामुखी धाम चरण गंगा नदी में जाकर किया गया। इस महोत्सव के दौरान, वेद-मंत्रों का पाठ किया गया और भगवान शिव की अराधना की गई जिससे तत्कालिक वातावरण में एक भव्य धार्मिक माहौल बना रहा।

यह धार्मिक पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक कार्यक्रम स्थानीय लोगों के सहयोग से संभव हुआ था जिन्होंने विशेष रूप से इस कार्यक्रम को एक सफलता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लोगों के सामर्थ्य और जुनून के कारण ही पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवम रुद्राभिषेक का कार्यक्रम संभव हो सका। इस सार्वजनिक धार्मिक उत्सव को संपन्न करने में स्थानीय लोगों का उत्साह और भक्ति देखने लायक था श्रद्धालुओं ने बड़ी भरी संख्या में पुरानी बाजार राम लीला मैदान मानपुर में आकर इस पावन पुण्य कार्य में भाग लेकर अपने जीवन का उद्धार किया।