google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संगठन की मजबूती को ले, पटेल सेवा संघ की बैठक।

दैनिक समाज जागरण
सत्यदेव सिंह, संवाददाता, हसपुरा प्रखंड़

औरंगाबाद (बिहार) 19 दिसम्बर 2022 :- .पटेल सेवा संघ की मजबूती के लेकर हसपुरा स्थिति संघ के कार्यालय में पटेल सेवा संघ जयकी बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामजीत सिंह ने की। संचालन संरक्षक सुमित्रानंदन पंत ने किया।संघ के सचिव बिन्देश्वर सिंह सहित राजेन्द्र सिंह , हृदयानंद सिंह,महिपाल सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामजीत प्रसाद,राजबल्लभ पटेल, फौजी बिन्देश्वर सिंह ने संघ की मजबूती पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन मजबूती के लिए जन संपर्क अभियान चलाना होगा। संघ को आगे बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान जरूरी है। संरक्षक सुमित्रानंदन पंत ने सदस्यों के बीच कई महत्वपूर्ण बांते रखी।इस दौरान उन्होंने कहा लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल के नीति व सिद्धांतों को अमल करने की जरूरत है। संघ के सदस्यों ने कहा कि 22 दिसम्बर को हसपुरा आगमन के दौरान प्रखंड के मेहंदिया रोड में बोर्डर एरिया डिहुरी मोड़ के समीप राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को संघ की से भब्य स्वागत के साथ रिसिव किया जाएगा। इसके उपरांत जैतपुर गांव पहुंचकर लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)