google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पति की लंबी आयु को लेकर महिलाओं ने रखा व्रत।



दैनिक समाज जागरण,सुनील कुमार मिश्र,मगध प्रमंडल

रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न जगहों पर महिलाओ ने वट -वृक्ष की पूजा की।
आरबीआर उच्च विद्यालय के पास वट वृक्ष, प्रखंड मुख्यालय,अब्दुलपुर स्थित बजरंगबली मंदिर, बाबूगंज एवं भदवा, लोदीपुर, बलिगाव , खड़वां, खरोखर, कजपा, कोटवारा कई जगहों के वट वृक्ष का सुबह से ही महिलाएं पूजा-अर्चना की।वट सावित्री पूजा को लेकर पूजा सिंह ने कहा कि वट सावित्री पूजा आज के दिन पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है।नीतू सिंह ने बताया कि यह पर्व महिलाओं के लिए बहुत ही खास है।ईस पूजा से पति को लंबी आयु, सुख समृद्धि और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आरबीआर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी अरुण मिश्रा एवं दिवाकर मिश्र ने बताया कि जो भी पत्नी अपने पति की लंबी आयु चाहती है उन्हें यह पर्व करना चाहिए।महिलाएं पूजा के बाद बट सावित्री पूजा पर आधारित कथा सुनी।इस मौके पर रूबी सिंह, रेखा सिंह, गोल्डी सिंह, उन्दा देवी, पुष्पा देवी, सुष्मिता सिंह, नीतू सिंह,गायत्री देवी ,संगीता देवी ,सरिता देवी, सोनी कुमारी ,मुन्नी कुमारी, रेखा देवी, अंजू देवी, अनीता पाठक ,सरिता देवी ,मंजू देवी ,रेखा देवी, शांति देवी, कुमारी सोनम यादव,गायत्री कुमारी ,अनीता देवी,सुशमा देवी,नेहा कुमारी,सरिता देवी हिस्सा लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)