समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के फुलवारी शरीफ के खलीलपुरा मोहल्ले में एक दलित परिवार के साथ जातिसूचक गाली गलौज और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, मात्र प्रणाम करने पर एक नशेड़ी व्यक्ति ने बेवजह हमला कर दिया और पूरे परिवार को प्रताड़ित किया। हमले में पीड़िता के बेटे का सिर फट गया, जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। फुलवारी शरीफ थाना में दी गई शिकायत में मीना देवी पत्नी छोटेलाल दास ने बताया कि बंटी किराना स्टोर के बगल में हनुमान मंदिर के पास नंदकिशोर यादव उर्फ़ सोहराई पिता लखनी राय को प्रणाम किया, तो वह जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गंदी-गंदी गालियां देने लगा। आरोप है कि बिना किसी कारण के पति-पत्नी दोनों पर हमला कर दिया। इसी दौरान जब उनका बेटा सनी बीच-बचाव करने आया, तो उसे भी बेरहमी से पीटा गया। जिससे उसका सिर फट गया जबकि पीड़ित परिवार का उससे कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मेडिकल करवाने की सलाह दी। परिवार ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
पीड़ित परिवार ने फुलवारी शरीफ थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सोहराई राय के परिवार का कहना है कि सोहराई राय उर्फ़ नंदकिशोर यादव अक्सर गांजा, शराब और नशीले पदार्थों के नशे में रहता है और मोहल्ले में बेवजह लोगों से उलझता रहता है। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि उसका व्यवहार नशे की हालत में आक्रामक हो जाता है। ऐसे व्यक्ति को प्रणाम करने की क्या जरूरत है बेवजह आफत मोल लेना है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



