बच्चों को प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने भेजा घर
राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।प्रखंड के बेड़ाहरियारा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बेड़ाहरियारा इन दिनों सुखियों पर है।प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और प्रधानाध्यक के बीच लड़ाई बच्चों पर भारी पड़ रही है।प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के द्वारा सोमवार को बच्चों को वापस घर भेज दिया गया।बच्चों का कसूर सिर्फ इतना है बच्चे महज 5 मिनट स्कूल देर से पहुंचे थे।जिसे लेकर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के द्वारा बच्चों को वापस घर भेज दिया गया।जिससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को विद्यालय में जाकर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए हुए उन्हें अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के मनमानी पुर्ण रवैये से विद्यालय की शैक्षणिक माहौल प्रभावित होकर रह गया है।जिससे विद्यालय की छवि खराब हो रही है।विभाग को हस्तक्षेप करने की जरुरत है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



