google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*पटना के फतुहा में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, जांघ में लगी गोली; गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर**

बजरंगबली मंदिर के पास वारदात, अज्ञात बदमाश फरार; पुलिस आपसी रंजिश समेत सभी पहलुओं की जांच में जुटी**

**पटना | समाज जागरण | जिला संवाददाता: वेद प्रकाश**

पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप गुरुवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।



घायल युवक की पहचान मौजीपुर निवासी **26 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार** के रूप में हुई है। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली उनकी जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें फतुहा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए **पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच)** रेफर कर दिया।



घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।



फिलहाल गोलीबारी के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आपसी रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)