google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में बंटी हत्याकांड में क्रूरता की हदें पार

पहचान मिटाने को हाथ का टैटू तक गोदा, बेरहमी से हत्या

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ पटना जंक्शन के समीप से 6 जुलाई को अपहृत हुए न्यू करबिगहिया निवासी बंटी यादव की हत्या अत्यंत बर्बर तरीके से की गई है। अपहरण के पांचवें दिन, 11 जुलाई को उसका शव पटना से 60 किलोमीटर दूर अथमलगोला थाना क्षेत्र से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की जो भयावह तस्वीर सामने आई है, उसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारों ने बंटी की पहचान मिटाने के लिए क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं। बंटी के दाहिने हाथ पर बने टैटू को किसी नुकीली वस्तु से गोदकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया था, साथ ही उसके हाथ से कड़ा भी गायब था। डॉक्टर के अनुसार, हत्या पीट-पीटकर की गई है। ईंट-पत्थर जैसे भारी हथियारों से चेहरे, सिर और शरीर पर कई बार वार किए गए।

चेहरा इतना बुरी तरह कुचल दिया गया था कि उसकी पहचान करना लगभग असंभव था। शरीर पर चोटों के गहरे निशान इस बात की पुष्टि करते हैं कि मारने से पहले उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया गया था। राहत की बात केवल इतनी रही कि शरीर में किसी गोली या छर्रे के निशान नहीं मिले। बंटी के छोटे भाई मयंक ने बताया कि बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को न्यू करबिगहिया स्थित आवास लाया गया।

इसके बाद पटना के गुलबी घाट पर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की गई होती, तो आज बंटी जीवित होता। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत सभी नामजद अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इलाके में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और लोग जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी व उन्हें सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)