google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सविता महतो ने सदन के शून्य काल में उठाया टीकर में नए पुल निर्माण की मांग

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने विधानसभा सदन के शून्य काल में रंगामाटी से सिल्ली जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित टीकर पुल की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि टीकर पंचायत के पास स्थित यह पुल लगभग 30 वर्ष पूर्व बना था और वर्तमान में इसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी है।विधायक ने सदन को अवगत कराया कि इस पुल से प्रतिदिन सैकड़ों भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द टीकर में नए पुल के निर्माण की मांग की, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। विधायक सविता महतो ने कहा कि पुल की जर्जर हालत के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में त्वरित कार्रवाई आवश्यक है। मालूम हो कि टीकर पुल काफी दिनों से जर्जर हो गया था जो चलने लायक नहीं था। विधायक के प्रयास से जर्जर सड़क का मरम्मत कराया था उन्होंने पुनः टीकर पुल की जर्जर स्थिति का मुद्दा सदन में उठाया और नया पुल निर्माण का मांग किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)