google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना पुलिस ने किया गोलीबारी करने वाला चार अपराधियो को गिरफ्तार

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के मनेर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात कुछ अपराधियों ने एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यह घटना मनेर के मीरा नगर इलाके की है, जहां स्थानीय निवासी शंकर प्रसाद चौरसिया के घर को निशाना बनाया गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में बड़ी मदद मिली। इसी कड़ी में पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए मंगलवार को गोलीबारी मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। शंकर प्रसाद चौरसिया ने लगभग दो साल पहले सराय मोहल्ला के ब्रजेश सिंह उर्फ राजा बाबू से सवा कट्ठा जमीन खरीदी थी। जमीन के दाखिल-खारिज को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इस तनाव का नतीजा इस हिंसक घटना के रूप में सामने आया, जब बदमाशों ने रात के अंधेरे में चौरसिया के घर पर हमला किया।सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दिया कि चार बदमाश चेहरे को गमछे से ढके हुए घर के पास पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने घर की दीवारों पर पथराव किया, जिससे घर के लोग डरकर भीतर छिप गए। इसके बाद एक बदमाश ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया, हालांकि सौभाग्यवश इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर छानबीन की। मौके से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस और चार खोखे बरामद किए। यह सामग्री जांच में अहम सबूत के रूप में काम आ रही है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में राकेश कुमार, अमरजीत कुमार, बिहारी राय और मृदुल कुमार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इस हमले में कुल छह अपराधी शामिल थे। चार की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है। उनकी पहचान करने और पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना पुराने जमीनी विवाद का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि इलाके में दोबारा ऐसी घटना न हो।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)