समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार 13 जनवरी 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहटा थाना क्षेत्र के मौदही गांव निवासी अमर कुमार अपने भाइयों के साथ मिलकर मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में संलिप्त है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना के निर्देशन में बिहटा थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी दल ने मौदही गांव स्थित अमर कुमार के घर पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही अमर कुमार अपने भाइयों के साथ भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के घर से 78.85 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा/स्मैक), 02 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 03 मोबाइल फोन और 2510 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमर कुमार उर्फ सिपाही (28 वर्ष), मुकेश कुमार (24 वर्ष) और मुन्ना कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों सगे भाई हैं और मौदही गांव, थाना बिहटा के निवासी हैं। इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीटी एसपी पश्चिमी, भानु प्रताप सिंह ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ उचित कार्यवाई की जाएगी। वही पुलिस ने बरामद सभी सामग्रियों को जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



