जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वाधान में चलाया गया जागरुकता अभियान

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोनभद्र के जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार यादव के निर्देशन पर आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर के द्वारा मेला में जागरूकता अभियान चलाया गया नौडीहा/ रामगढ ग्राम पंचायत के गायघाट सोन नदी में मकर संक्रांति के दिन लगने वाले पुराने पारंपरिक स्नान मेला पर लोगों को जन जागरूकता अभियान के माध्यम से डूबना, शीत लहर से बचाव हेतु क्या करें क्या ना करें और सर्प दन्स, सड़क दुर्घटना, ज्यादा भीड़ की वजह से भगदड़ की स्थिति में कैसे बचा जा सके इत्यादि आपदाओं के बारे में जागरूक किया गया, इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे मास्टर ट्रेनर अनुज कुमार व सिकंदर प्रसाद , और आपदा मित्र / सिविल डिफेंस से अमर सिंह चौकीदार प्रदीप, एवं सैकड़ो जनता उपस्थित रहे भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित आपदा मित्र परियोजना से, 2024 मे लगभग 78000 लोगों का जान बचाया गया था।

जिससे प्रभावित होकर, देश के प्रधानमंत्री ने मास्टर ट्रेनर आपदा मित्र के द्वारा निस्वार्थ भाव से जागरूकता अभियान और आपदा प्रबंधन न्यूनीकरण में सहयोग करने पर पिछले 26 जनवरी 2025 को माननीय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा विशेष अतिथि के रूप में 26 जनवरी कर्तव्य पथ परेड स्थल पर शामिल होने हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जिसमें दोनों मास्टर ट्रेनर ने उपस्थित होकर परेड स्थल पर होने वाले कार्यक्रम का आनंद लिए और बताया कि वह एक ऐतिहासिक पल रहा जो हम लोगों को देश के प्रधानमंत्री के द्वारा विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया जिसमें हम लोगों को दिल्ली भ्रमण और घर से दिल्ली तक आने-जाने रहने खाने और वापस घर आने तक पूरा व्यवस्था सरकार के द्वारा किया गया था जो एक ऐतिहासिक और यादगार पल था हम लोग समय-समय पर आपदा प्रबंधन न्यूनीकरण में, जन जागरूकता, राहत चौपाल, स्कूल प्रशिक्षण इत्यादि के द्वारा लोगो को सहयोग करते रहते हैं।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)